छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त तक आमंत्रित

Date:

Share post:

 

कोरबा

पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा लिखित परीक्षा (PHQC25) आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग एवं पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर व्यापम ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 (बुधवार) सायं 5ः00 बजे तक, परीक्षा तिथि 14 सितम्बर (रविवार) ,प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 08 सितम्बर 2025 (सोमवार), परीक्षा केन्द्र राज्य के 05 संभागीय मुख्यालयों में निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया है। विस्तृत जानकारी, पात्रता मापदंड, परीक्षा शुल्क एवं अन्य दिशा-निर्देश व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...