छत्तीसगढ़:-मुंगेली एटीएम गोलीकांड एटीएम में तैनात गार्ड से ही चल गई गोली, पुलिस जांच जारी

Date:

Share post:

मुंगेली:-मुंगेली के बड़ा बाजार क्षेत्र में एटीएम के बाहर शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। यहां एसबीआई चेस्ट ब्रांच के बाहर एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने CMS कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे, जिनके साथ बतौर गार्ड अशोक टंडन जिनकी उम्र 55 वर्ष भी मौजूद थे। मूलतः नवागढ़ निवासी और वर्तमान में मुंगेली के दाऊपारा में रह रहे अशोक टंडन के हाथों से दुर्घटना वश उनकी 12 बोर की दुनाली बंदूक अचानक गोली चल गई। गन लॉक ना होने की वजह से चली गोली सुरक्षाकर्मी अशोक टंडन के ही हाथों में लगी और उनके दोनों हाथ पूरी तरह जख्मी हो गए, जिससे खून बहने लगा।

इधर एटीएम के बाहर भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के वक्त यहां अच्छी खासी भीड़ थी, लेकिन गार्ड के अलावा किसी और को गोली नहीं लगी, इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। गोली चलने से घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल भर्ती किया गया है वही जिला अस्पताल से बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है, वहीं घटना की जानकारी पाकर पहुंची मुंगेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...