छत्तीसगढ़ में उड़नदस्ता दल ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण… आइए देखें.

Date:

Share post:

शुभ संकेत/राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में नकल को रोकने तथा परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण कर रहा है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दलों ने 3 मार्च को आयोजित 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा की जांच के लिए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक दबिश दी। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर, अर्जुनी, बीजेभांठा, धौराभांठा का निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग दीक्षा गुप्ता एवं गठित दल द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बांधाबाजार, बालक अम्बागढ़ चौकी, सेजेश अम्बागढ़ चौकी, सोनसाय टोला, भड़सेना का निरीक्षण किया। आज आयोजित परीक्षा में जिले में कुल दर्ज संख्या 21 हजार 373 में से 21 हजार 19 बच्चे उपस्थित थे। अनुपस्थित बच्चों की संख्या 354 थी एवं जिले में किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया।

Related articles

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...