छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, संगठन में भी बड़े बदलाव के संकेत….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में मंत्री परिषद का विस्तार अब ज्यादा दूर नहीं लग रहा है। कैबिनेट के साथ-साथ भाजपा संगठन में भी विस्तार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों और नेताओं के संकेतों के मुताबिक, आने वाले कुछ ही दिनों में दो खाली मंत्री पद भरे जाएंगे, और भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस वक्त दिल्ली प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल समस्या जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इधर शुक्रवार को ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय भी अचानक दिल्ली रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए किरण देव ने बताया कि वे दिल्ली में पार्टी संगठन की अहम बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए कि इस बैठक के बाद प्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार के साथ-साथ संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया जा सकता है।


कैबिनेट में शामिल किए जाने की दौड़ में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें तीन बार के मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। बता दें कि रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद उनके विभागों का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है।फिलहाल ये दोनों विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं, लेकिन जल्द ही इनका भी पुनर्गठन हो सकता है।

भाजपा संगठन में भी बदलाव की तैयारी पूरी है।
नए प्रदेश संगठन में 2 प्रदेश महामंत्री, 7 मोर्चा अध्यक्ष और 30 प्रकोष्ठों के प्रमुख बनाए जा सकते हैं।
भाजपा नेताओं के अनुसार अगले 20 दिनों के भीतर इसकी घोषणा संभव है। मुख्यमंत्री स्वयं कई बार मीडिया में कह चुके हैं कि कैबिनेट विस्तार जल्द होगा, और अब जब भाजपा के बड़े नेता दिल्ली में जुटने लगे हैं, तो यह तय माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही राजनीतिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिलेगी।अब देखना यह होगा कि किसे मिलेगी मंत्री पद की शपथ और किसे मिलेगी संगठन में अहम जिम्मेदारी।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...