छत्तीसगढ़:-मेडिकल कॉलेज की राह हुई आसान, CM की घोषणा के बाद बीज निगम की 41 एकड़ जमीन चिन्हित

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में बरसों पुरानी मेडिकल कॉलेज खोलने की राह आसान हो गई। मेडिकल कॉलेज के लिए बाधा बनी जमीन की तलाश पूरी हुई। छत्तीसगढ़ बीज निगम ने अपनी 58 एकड़ 23 डिसमिल जमीन में से 32 एकड़ 72 डिसमिल जमीन देने के तैयार हो गया है।

इस 32 एकड़ भूमि से लगा हुए दो अलग-अलग पार्ट में 2 एकड़ 4 डिसमिल और 6 एकड़ 49 डिस्मिल घास मैदान है। इस तरह 41 एकड़ 25 डिसमिल जमीन को चिन्हांकित किया गया है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा और उनके निर्देशों की कम्पलायंस की समीक्षा की। कलेक्टर महोबे ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने एवं मेडिकल कॉलेज के लिए चाही गई जमीन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। राजस्व अधिकारी ने बताया कि शहर के समीप बीज निगम के पास 40 एकड़ जमीन है। बीज निगम जमीन के बदले अन्य शासकीय जमीन लेने के लिए तैयार है। बीज निगम के अधिकारी ने बताया कि राज्य कार्यालय से अंतिम अभिमत के लिए पत्र लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने जिले में पांच नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ग्राम कुण्डा में महाविद्यालय, इंदौरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने, सहित अन्य पुल-पुलिया निर्माण और सिचाई परियोजना के लिए घोषणाएं की गई है। इन सभी पर विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

अब आठ गौठानों में होगी गौमूत्र की खरीदी
कबीरधाम जिले में अब आठ गौठानों में गौमूत्र की खरीदी होगी। कलेक्टर महोबे ने सभी ब्लाकों में दो-दो और गौठान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए है। वर्तमान में जिले के दो गोठान बिरकोना और विरेन्द्रनगर गोमूत्र की खरीदी हो रही है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...