जनसुनवाई में कलेक्टर ने 28 आवेदन पत्रों में की सुनवाई
अनूपपुर 26 अगस्त 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 28 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की, सभी तहसीलों के तहसीलदारों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई में सामतपुर तहसील अनूपपुर निवासी श्रीमती कुमुदरानी अग्रवाल ने भूमि का नामांतरण कराए जाने, ग्राम दुलहरा तहसील अनूपपुर के श्री राजकुमार पटेल ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, ग्राम पिपरिया तहसील कोतमा के श्री रामप्रमोद साहू ने नहर हेतु भूमि अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने, ग्राम महुदा तहसील जैतहरी के श्री मुरलीधर राठौर ने भूमि के नक्शा तरमीम की नकल दिलाए जाने, ग्राम भेलमा तहसील जैतहरी के श्री देवसहाय राठौर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम बरबसपुर तहसील अनूपपुर की मोनी बाई कोल ने वनाधिकार के तहत पट्टा दिलवाए जाने, ग्राम पड़री तहसील पुष्पराजगढ़ के श्री गेंदा प्रसाद यादव ने ग्राम में नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।
समा.क्र./134


