जय हिरामण छत्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Date:

Share post:

 

 

कोरबा

तहसील पोड़ी उपरोड़ा के जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति मर्यादित टिहलीसराई, ठुठीपीपर पं.क्र. 340 हेतु संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 18 सितम्बर 2025 को दोपहर 01 बजे से दोपहर 04.00 बजे तक नामांकन पत्र समिति कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 19 सितंबर, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन की तिथि 20 सितंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित की गई है। 25 सितम्बर को सोसायटी की विशेष साधारण सम्मिलन में दोपहर 12 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान एवं मतदान के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की सूचना 27 सितम्बर को जारी की जाएगी।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारियों की निर्वाचन की तिथि 30 सितंबर 2025 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सोसायटी कार्यालय टिहलीसराई में निर्धारित की गई है। सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सोसायटी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है। समिति के सदस्यों को निर्वाचन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एस. के. कंवर को जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति मर्यादित के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...