जल जीवन मिशन अंतर्गत पंप ऑपरेटर, प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियनों का कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न

Date:

Share post:

कोरबा -: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोरबा द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत पोडी मे प्रत्येक घर को शुद्ध एवं पर्याप्त जल पहुंचाने के मिशन के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन अंतर्गत पंप आपरेटर, प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियनों के कौशल विकास क्षमता संवर्धन के लिए  एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जल जीवन मिशन निर्देशिका के अनुसार आयोजित किया गया। जिसमें क्लस्टर के 8 ग्राम के 45 प्रतिभागी उपस्थित हुए। जिले में हर घर जल पहुंचाने के मुहिम के तारतम्य में उन्हें इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर एवं पंप ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी गई। ताकि पंचायत में ही छोटी मोटी तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सीडीएटी ट्रेनिंग क्लस्टर बनाया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित दर्शन आर्मो एवं विभाग के कार्यक्रम समन्वयक गोविंद निषाद, शुभम राठौर, रॉबिन एक्का, जितेंद्र राजपूत का कार्यक्रम के सफल संचालन में विशेष रूप से योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सरपंच श्री होरी लाल बियार एवं विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...