जांजगीर-चांपा:-अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षिका बहन ने एकलौते भाई के अधिकार पर डाला डांका….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/जाजगीर चांपा :-जिले के अन्तर्गत आने वाले नगर पंचायत खरौद की घटना है । जहां के निवासी जवाहर लाल साहू बिलाईगढ़ में वन विभाग में काम करते थे जिनकी मृत्यु सन् 2005 में हो गई थी । उस समय जवाहर लाल साहू का बेटा पंद्रह वर्ष का था जो अपने पिता के स्थान पर काम नहीं कर सकता था क्योंकि वह नाबालिक था इसलिए परिवार और सामाज के सामने लिखित में इकरारनामा किया गया था कि जवाहर लाल साहू के बेटे राकेश साहू को बालिक होने तक पालन का काम और विवाह के बाद कुछ राशि देने के इकरार पर उसकी बहन सावित्री साहू को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई थी लेकिन बाद में उसने अपने भाई को पढाया लिखाया ही नहीं ताकि पढने के बाद वह अपना अधिकार मांग ना सके जैसे जैसे दिन गुजरता गया वैसे वैसे राजेश की बहन दुरिंया बनाती चली गई और अपने भाई को दिया जाने वाला सहायता राशि को भी बंद कर दिया इसी बीच सावित्री और राकेश बीच सहायता राशि को लेकर वाद विवाद हुआ और गुस्से में राकेश अपने उपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा लिया था जिसके बाद वह विकलांग हो गया और शिक्षिका सावित्री साहू ने सहयोग करने की बात कह कर उसका विवाह करा दिया और बिलकुल भी सहयोग नहीं किया और राजेश की पत्नी के साथ मार पीट करती हैं जिसकी रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई गई लेकिन थाने वालों ने कार्यवाही अब तक नहीं की है लगता है शिवरीनारायण थाने में पांच साल बिताने के बाद कार्यवाही होती है यदि प्रार्थी पैसे वाला ना हो ? राकेश की और चार बहनें है लेकिन कोई भी राकेश के पास नहीं आती है और ना ही फोन करती हैं इस घटना की जानकारी कलेक्टर महोदय जाजगीर चांपा को दे दी गई है जिसकी भनक सावित्री साहू को लगते ही अपने भाई राकेश और बहनों को धमकाने लगी है राकेश के दो बच्चे हैं जिसका पालन पोषण किराये के आटो को चला कर करता है और जो इकरारनामा हुआ था उसे भी फाड़ दिया गया है जिसके गवाह राकेश की छै बहनें है जिनका नाम सकुन बाई ,सरस्वती ,संत़ोषी, सावित्री, सुनिता , अनिता और राकेश की माँ शुकवारा यहाँ आप को यह बताना बेहद जरुरी है कि राकेश को उसकी माँ शुकवारा से मिलने के लिए बहन सावित्री दो लाख रुपये की मांग करती है आगे देखना है कि राकेश को उसका अधिकार दिलाने में प्रशासन की क्या भूमिका रहेगी

शुभ संकेत न्यूज़ जांजगीर जिले से ईश्वर जांगडें की रिपोर्ट

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...