जांजगीर चांपा:-अनुसूचित जाति के 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे भीम रेजिमेंट संगठन,सैकड़ो की संख्या में रैली निकालकर मुख्य्मंत्री ,मंत्री का किया पुतला दहन।

Date:

Share post:

जांजगीर चांपा:- छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर मचे घमासान कम होने के बजाय बढ़ने लगा है अनुसूचित जाति के आरक्षण 16% से कम कर 13% करने को लेकर SC जाति वर्ग में खूब विरोध देखा जा रहा है, जहां प्रदेश भर में 3% आरक्षण कटौती के विरोध में भीम रेजीमेंट संगठन एवं SC वर्ग सहित समस्त सामाजिक संगठन लामबंद होने लगी है। और पूरे प्रदेश में सड़क पर उतर कर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

जांजगीर जिला मुख्यालय में आज 16% आरक्षण की मांग को लेकर भीम रेजीमेंट संगठन के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में, जांजगीर के मेनोनाइट चर्च से लेकर कचहरी चौक होते हुये नेता जी चौक तक रैली निकालकर हाथों में स्लोगन लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिव डहरिया, रुद्र कुमार मुर्दाबाद, आरक्षित SC विधायक मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए इन सभी का कचहरी चौक में पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान मौजूद रहे पुलिस बल द्वारा छीनाझपटी हुई। वही भीम रेजिमेंट जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर ने कहा कि संविधान में जिस तरह से प्रावधान है ।

जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से अविभाजित मध्यप्रदेश में 16% आरक्षण दिया जा रहा था, लेकिन नए विधेयक में राज्य की कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को कम कर 13% कर दिया। सरकार का यह फैसला अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अन्याय और दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा आरक्षण 16% बहाल नहीं करने पर आगे राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन कर छत्तीसगढ़ राज्य बंद करने की चेतावनी दी है। कचहरी चौक पर प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को राज्यपाल,एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 16% आरक्षण बहाल करने की मांग की है।

अमरजीत डहरिया की रिपोर्टर

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...