जिला जेल कोरबा में आयोजित हुआ ‘‘बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर‘‘ का आयोजन

Date:

Share post:

कोरबा -: श्रीनगर में आयोजित 19वें अखिल भारतीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों की बैठक में, राज्य के जेलों में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर का अयोजन करने संबंधी संकल्प प्रस्तावित संकल्प के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जिले में स्थापित केंद्रीय जेल/जिला जेल/उपजेल/सर्किल जेलों में, बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक माह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, उक्त निर्देश के अनुपालन में छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं मान.डी.एल.कटकवार,अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं जिला चिकित्सालय सह चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के संयुक्त समयन्वय से कोरबा जिले के जिला जेल के बंदियों हेतु मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला में शीतल निकुंज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला जेल में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित अभिरक्षाधीन बंदियों  को बताया की मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को ठिक रखना है ताकि किसी बंदी को मानसिक रोगों से न जूझना पड़े साथ ही बंदियों को मानसिक तनाव से बचाना है। कई बार विचाराधीन कैदी मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेता है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा की बंदियों को मानसिक तनाव से बचाने एवं बीमारी से मुक्त रखने के लिए हर महिने समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर आयोजन में सहायक जेल अधीक्षक  विजयानंद सिंह, मीनू त्रिवेदी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसल कोरबा, संजय तिवारी एवं कुंज बिहारी साहू, मनोचिकित्सक, जिला चिकित्सालय कोरबा सहित जेल कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...

*मोजर बेयर पावर प्लांट प्रबंधन की मनमानी से बढ़ा जनाक्रोश, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप*

नमस्कार आइये नजर डालते हैं जिला अनूपपुर के प्रमुख खबरों पर। मोजर बेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन की मनमानी दिन...

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो...