जिला साहू संघ सक्ती की नई कार्यकारिणी घोषित, समाज के विकास के लिए 10 प्रकोष्टों में मनोनयन

Date:

Share post:

 

सक्ती / जिला साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति देने के लिए जिले के मनोनीत प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में समाज के विभिन्न वर्गों—युवा, महिला, किसान, व्यापारी और शिक्षाविदों—को शामिल कर एक संतुलित कार्यकारिणी तैयार की गई है।

इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई है जिसमें न्याय प्रकोष्ठ राम नरेश साहू, किसान प्रकोष्ठ खम्हन साहू, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती तुलसी साहू, युवा प्रकोष्ठ राकेश साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ पवन कुमार साहू, सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ कोटेश्वर साहू, साहित्य एवं सूजन प्रकोष्ठ भगत राम साहू, विधि प्रकोष्ठ पुरुषोत्तम साहू (अधिवक्ता), कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ भूपेंद्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ सुशील साहू, जिम्मेदारी निभाएंगे

 

संगठन की मजबूती पर जोर

 

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी संयोजक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे, ताकि समाज को एक नई दिशा और गति प्राप्त हो सके।

 

अनुशासन और सक्रियता अनिवार्य

संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी संयोजक अपनी कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष के अनुमोदन से करेंगे। पदाधिकारियों की कार्यकुशलता और सक्रियता के आधार पर ही उनका मनोनयन निरंतर प्रभावी रहेगा।

सामाजिक बैठकों और कार्यक्रमों में नियमित उपस्थिति ही पद की निरंतरता का मुख्य मापदंड होगी।

संगठन से संबंधित किसी भी सार्वजनिक विचार या पत्राचार के लिए जिलाध्यक्ष की अनुमति अनिवार्य होगी। वही इस नियुक्ति से जिला साहू संघ सक्ती के सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम के आने से सामाजिक उत्थान के कार्यों को नया आयाम मिलेगा।

Related articles

कार्यालय जिला लोक अभियोजक/शासकीय अभिभाषक अनूपपुर जिला अनूपपुर म0प्र0 जान पहचान की युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी रोहित यादव को दस साल...

कार्यालय जिला लोक अभियोजक/शासकीय अभिभाषक अनूपपुर जिला अनूपपुर म0प्र0 जान पहचान की युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी...

निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद परामर्श शिविर बाकी मोगरा के विनायक पब्लिक स्कूल में 13 अप्रैल को

बाकी मोगरा -: श्री सिद्धी दात्री शिक्षण समिति और रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा जनहित में इतना नेक...

अनूपपुर में रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय की मांग तेज, भैया बबलू राठौर की पहल पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रेल मंत्री को लिखा पत्र”

अनूपपुर | मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले में रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना की मांग अब जोर...

लखौरा विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर संपन्न

लखौरा विद्यालय में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर संपन्न ​किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किया गया जागरूक ​अनूपपुर 06...