जिले के 53 हजार से अधिक ग्रामीण मनरेगा कार्य में संलग्न

Date:

Share post:

गांवों में मनरेगा के दो हजार 335 से अधिक परिसंपत्ति निर्माण कार्य जारी

ग्रामीणों को गांवों में ही मिल रहा काम

कोरबा -: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कोरबा जिले में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इससे ग्रामीण विकास के साथ-साथ ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार भी मिल रहा है। वर्तमान में जिले में 53 हजार से अधिक ग्रामीण मनरेगा कार्य में संलग्न हैं। गांवों में दो हजार 335 से अधिक परिसंपत्ति निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। मनरेगा के माध्यम से श्रमिकों की मांग के आधार पर बड़े स्तर पर श्रम मूलक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी तादाद में श्रमिक नियोजन किया जा रहा है। कलेक्टर संजीव झा के द्वारा निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों की मांग के मद्देनजर गांव में ज्यादा से ज्यादा श्रम मूलक कार्य संचालित किए जाएं। हर हाथ को काम की तर्ज पर जॉब कार्ड धारी परिवारों की मांग पर रोजगार मुहैया कराया जाए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
    सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर ने बताया कि मनरेगा के तहत मांग के आधार पर बड़े पैमाने पर श्रम मूलक कार्य चलाए जा रहे हैं। जहां पर ग्रामीणों को रोजगार तो मिल ही रहा है इसके साथ ही ग्रामों में निजी तथा सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण भी किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण विकास हो रहा है। महात्मा गांधी नरेगा के तहत जिले की 407 ग्राम पंचायतों में 2335 से अधिक कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इनमें अमृत सरोवर तालाब निर्माण, नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, सिंचाई कूप निर्माण, नाला उपचार, भूमि सुधार आदि कार्य संचालित किये जा रहे हैं। 22 दिसंबर तक अद्यतन स्थिति में जनपद पंचायत करतला के 78 ग्राम पंचायतों में 499 कार्यों में छः हजार 954 श्रमिक, कटघोरा जनपद पंचायत के 50 ग्राम पंचायतों में 157 कार्यों में चार हजार 711 श्रमिक, जनपद पंचायत कोरबा के 74 ग्राम पंचायतों में 856 कार्यों में नौ हजार 671 मजदूर, जनपद पंचायत पाली के 91 ग्राम पंचायतों में 394 कार्यों में 13 हजार 803 श्रमिक एवं जनपद पंचायत पोडी उपरोडा के 114 ग्राम पंचायतों में 429 कार्यों में 18 हजार 387 श्रमिक मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...