जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

Date:

Share post:

आवेदन की जांच कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

पेंशन, मुआवजा, भूमि संबंधी विवाद जैसे समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज दीपका तहसील अंतर्गत ग्राम कनबेरी निवासी बिनोद कुमार आत्मज बंशी लाल द्वारा बाल्को कंपनी के राखड़ वाहक गाड़ी द्वारा उनके निजी खेती जमीन के मेड़ के समीप राखड़ डंप किए जाने के कारण हुए फसल एवं कृषि भूमि नुकसान का मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने तहसीलदार द्वारा आवेदन की परीक्षण कर आवेदक को राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, मुआवजा, स्वास्थ्य उपचार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शासन के नियमानुसार समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...