चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं लग पा रही है। जवाली–चाकाबुड़ा–दीपका मार्ग पर आज भी धड़ल्ले से रेत भर ट्रेक्टर धड़ल्ले से दौड़ रहे है।
जवाली क्षेत्र के खोलार नाला, दुल्हिकछार, देवरी और कोराई नदी से लगातार रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन स्थानों से दिन-रात ट्रैक्टर के माध्यम से रेत का परिवहन हो रहा है। इससे एक ओर जहां पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, वहीं शासन को राजस्व की हानि भी हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीपका सहित आसपास के क्षेत्रों में रेत को निर्धारित दरों के बजाय मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। जरूरतमंदों से ऊंची कीमत वसूलने के कारण आम जनता परेशान है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और परिवहन पर तत्काल सख्ती से रोक लगाई जाए तथा इस पूरे मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए|
जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन
Date:


