जिले में प्रदेशव्यापी खुरहा चपका टीकाकरण अभियान 07 नवंबर से 21 दिसंबर तक

Date:

Share post:

जिले के लगभग 4.06 लाख पशुओं में टीकाकरण का लक्ष्य

कोरबा -: जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के चरण 2 में जिले के सभी गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा चपका (एफएमडी रोग) के नियंत्रण हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुवात 07 नवंबर से होने जा रही है। यह अभियान मिशन मोड में दिनांक 21 दिसंबर 2022 तक संचालित रहेगा। जिसमें जिले के लगभग चार लाख 06 हजार गौवंश एवं भैंसवंशीय पशओं को टीकाकरण किया जाना लक्षित है। इस अभियान के तहत जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई हैं। टीकाद्रव्य जिले को प्राप्त हो गया। जिसका वितरण जिले के प्रत्येक संस्था को किया जा रहा है। विभाग द्वारा 45 दिवसीय कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें विभागीय अमलों के अलावा पशुधन मित्रों, पशु सखियों एवं शिक्षित बेरोजगारों को सम्मिलित कर टीकाकरण को घर घर तक सफल बनाने लक्ष्य रखा गया है। जिले में उपलब्ध पशुओं को एक विशेष टैग नंबर दिया गया है, जो कि 12 अंको का है। जिससे उनमें किये जाने वाले टीकाकरण की एंट्री आईएनएपीएच पोर्टल में किया जा सके। पशु पालन विभाग  द्वारा सभी पशु पालकों से इस अभियान में शामिल होकर शत प्रतिशत टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...