जीआरपी एंटी क्राइम यूनिट की कार्यवाही….15 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने गुरुवार की सुबह चाम्पा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 से दो युवक को 15 किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक उड़ीसा के संबलपुर से कटनी अवैध रूप से गाँजा लेकर जा रहे थे। आरोपित के खिलाफ NDPS ACT 20B के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

रेलवे एसआरपी जे आर ठाकुर के निर्देश पर एंटी क्राइम टीम ट्रेनों में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एन्टी क्राईम टीम के सदस्य संतोष राठौर, मन्नु प्रजापति,लक्ष्मण गाईन, सौरभ  नागवंशी समेत चाम्पा जीआरपी के सदस्य चाम्पा स्टेशन में जांच कर रहे थे। इस दौरान टीम के सदस्यों को प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर खड़ी पूरी बीकानेर एक्सप्रेस के रायगढ़ छोर पर लोकल बोगी की जांच के दौरान में दो व्यक्ति पर संदेह हुआ।

उन्होंने सामान्य पूछताछ की,इस दौरान एक ने अपना नाम विक्की मिश्रा पता बनारस उत्तरप्रदेश और दूसरे ने अस्वनी दुबे पता बनारस उत्तरप्रदेश बताया। उनके पास रखे बैग के अन्दर क्या है पूछने पर दैनिक उपयोगी समान होने की बात कही, दोनों के बैग की तलासी लेने पर उसके अन्दर कुल 15 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती तीन लाख रू का बरामद किया गया। इसके बाद दोनों युवकों को ट्रेन से उतारकर चाम्पा चौकी के सौपा गया। जहां कागजी कार्यवाही पूरा करने के बाद आरोपित जब्त गांजा के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए बिलासपुर जीआरपी थाने लाया गया ।आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया।

आरोपित युवक उड़ीसा के संबलपुर से गाँजा लेकर बिलासपुर होते हुए कटनी मध्यप्रदेश जाने की तैयारी में थे। इसी बीच टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...