ठिठुरन से बचाने चौक चौराहो पर जलाया गया अलाव

Date:

Share post:

कोरबा -: हल्की बारिश के पश्चात बढ़ी ठंड और ठिठुरन को देखते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने चौक चौराहो सहित महत्वपूर्ण स्थानों में अलाव जलाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने शहर के प्रमुख चौक चौराहो पर अलाव जलवाया है। शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक और कोरबा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में लकड़ी के अलाव की व्यवस्था की गई है। अलाव जलने से शहर के अनेक लोग इन स्थानों  पर आग ताप रहे हैं। शीतलहर जैसी स्थिति निर्मित होने और ठंड बढ़ने से बहुत से लोगों को घर से बाहर ऐसे ही अलाव की आवश्यकता महसूस हो रही थी। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वालों को अपने आसपास जलते हुए अलाव मिलने पर वे अपनी हथेलियों को सेंकते हुए नजर आने लगे हैं। कलेक्टर ने मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए सभी को सतर्क रहने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील भी की है। उन्होंने आवश्यकता अनुसार सभी महत्वपूर्ण स्थानों और आवाजाही वाले स्थलों सहित निगम के जोन में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...