थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चोरी गये घरेलू सामाग्री व सोने चांदी के आभूषण बरामद कर न्यायालय आदेश पर रिपोर्टकर्ता को किया गया सुपुर्द* 

Date:

Share post:

*प्रेस नोट*

 

*थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चोरी गये घरेलू सामाग्री व सोने चांदी के आभूषण बरामद कर न्यायालय आदेश पर रिपोर्टकर्ता को किया गया सुपुर्द*

बुधवार की शाम थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटअनूपपुर से आदेश प्राप्त होने पर चोरी हुई घरेलू सामाग्री व सोने चांदी के आभूषण को फरियादी गुनानिधी मेहरे पिता मोतीराम मेहरे उम्र 33 साल निवासी रेल्वे कालोनी अनूपपुर को वापस सौंपी गई।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.07.25 को गुनानिधी मेहरे पिता मोतीराम मेहरे उम्र 33 साल निवासी रेल्वे कालोनी अनूपपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रेल्वे कालोनी अनूपपुर के सरकारी क्वार्टर में रहता हूं। जो दिनांक 04.07.25 को परिवार के साथ उड़ीसा गया हुआ था दिनांक 10.07.2025 को वापस आने पर देखा तो घर का ताला तोड़कर घर में रखी टी.वी. लैपटाप, होथ थियेटर, गद्दा, कपड़े, सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 348/25 धारा 331(4),305 (ए) पंजीबद्ध किया जाकर पता साजी की गई

 

टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, राजेश कंवर, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम के द्वारा घटनास्थल के आस पास छानबीन की जाकर चोरी गई घरेलू सामाग्री कपड़े, डिनर सेट बर्तन, मिक्सर, होम थियेटर, बूफर, लैपटाप, एल.ई.डी. टी.वी. सोने चांदी के आभूषण आरोपी विवेक यादब, प्रीतम कहार तथा अपचारी बालक से जप्त की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया व विधिविरुद्ध बालक को सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।

फरियादी गुनानिधी मेहरे द्वारा कोतवाली पुलिस अनूपपुर द्वारा तत्परता पूर्वक चोरी गए सामान को बरामद कर वापस दिलाये जाने हेतु पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!