दाने-दाने का मिलेगा पूरा दाम .. समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल बिकेगा धान

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री बघेल के किसान हितकारी निर्णय से जिले के किसान उत्साहित

किसानों को होगा अधिक मुनाफा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

कोरबा -: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में लगातार हितकारी निर्णय ले रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। किसानों को अब समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान बेचने की सुविधा मिलेगी। पहले यह सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ थी। मुख्यमंत्री  बघेल द्वारा किसान हित में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश सहित जिले के किसान भी उत्साहित हैं। किसानों द्वारा मेहनत से उपजाए दाने-दाने की पूरी कीमत देने वाले इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी होने से किसानों के जेब में अधिक पैसा पहुंचेगा। जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी निर्णय से किसान खुश होकर मुख्यमंत्री बघेल का आभार जता रहे हैं। विकासखण्ड कोरबा के ग्राम नकटीखार के किसान अजीत दास महंत ने कहा कि किसान बहुत मेहनत से फसल उत्पादन करते हैं। किसानों को अधिक फसल उत्पादन करने में सहयोग के लिए कर्ज भी लेना पड़ता है। धान उत्पादन के पश्चात् 15 क्विंटल प्रति एकड़ बेचने की सीमा से कुछ धान बच जाता था। बचे हुए उपार्जित धान को बहुत ही कम कीमत पर बाजार में बेचना पड़ता था। जिससे किसानों को नुकसान होता था। साथ ही खेती की लागत की भी वसूली नहीं हो पाती थी। किसान महंत ने बताया कि प्रदेश के मुखिया द्वारा किसानों की मेहनत के सम्मान में 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के निर्णय से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताते हुए हर्ष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ समर्थन मूल्य पर बेचने से किसानों को अधिक मुनाफा होगा। साथ ही किसानों को अधिक पैसों की बचत भी होगी।
      इसी प्रकार ग्राम दादर खुर्द निवासी किसान मोहन थवाईत और संतोष थवाईत ने मुख्यमंत्री के निर्णय को जनहितकारी बताया। किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी से किसानों का हित होगा। किसान प्रोत्साहित होकर अच्छे से खेती-किसानी कर पाएंगे। इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ग्राम भालू सटका के किसान रतनसिंह ने बताया कि वह पांच एकड़ में खेती करते हैं। धान उत्पादन के पश्चात् समर्थन मूल्य पर 15 क्विंटल प्रति एकड़ बेचने की सीमा से पूरा धान समितियों में नहीं बेच पाते थे। अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ बेचने की सुविधा से घर के जरूरी कामों में अब पैसों की दिक्कत नहीं होगी। ग्राम भालू सटका के किसान दर्शन सिंह ने बताया कि वह 10 एकड़ में खेती करते हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सभी किसान प्रोत्साहित हैं। किसानों को होने वाले अधिक मुनाफे से अब वह खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण में बेहतर योगदान दे पायेंगे। जिससे परिवार में अधिक खुशहाली आएगी। किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के दूरगामी सोच से छत्तीसगढ़ के किसानों का लगातार विकास हो रहा है। शासन द्वारा किसान हितकारी विभिन्न शासकीय योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को निश्चित तौर पर लाभ हो रहा है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...