no
सायबर अपराधियों द्वारा उपयोग की जा रही 3500 मोबाईल फोन तथा 500 सिमकार्ड कराया गया बंद
जिला अनूपपुर में सायबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सायबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देषन एवं मार्गदर्षन में एक विषेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत अनूपपुर सायबर सेल द्वारा लगातार तकनीकि विष्लेषण एवं निगरानी कर ऐसे मोबाईल नंबरों और मोबाईल फोन को चिन्हित किये गये जो सायबर अपराधियों के द्वारा अपराध करने में प्रयुक्त किये जा रहे थे।
इस कार्यवाही के तहत 3500 मोबाईल फोन एवं 500 मोबाईल नंबरों को चिन्हित कर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से बंद कराया गया। ये मोबाईल फोन एवं सिमकार्ड सायबर अपराध जैसे – हैकिंग, फिशिंग, मैलवेयर अटैक, रैनसमवेयर अटैक, साइबर ठगी, आईडेंटिटी थेफ्ट, क्रेडिट/डेबिट कार्ड फ्राॅड, साइबर बुलिंग, ईमेल स्पूफिंग, आनलाईन गेमिंग, लाॅटरी फ्राड जैसी गतिविधियों में किया जा रहा था।
सायबर सेल की इस त्वरित एवं ठोस कार्यवाही से न केवल जिले में, बल्कि पूरे देश में हो रहे सायबर अपराधों पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा।
इस प्रकार की कार्रवाई से सायबर अपराधों में संलिप्त अपराधियों का मनोबल टूटेगा। लगातार निगरानी एवं प्रभावी नियंत्रण से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि वे अब अधिक सुरक्षित वातावरण में डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।
साथ ही, आमजन में यह विश्वास भी स्थापित होगा कि सायबर सेल पुलिस उनके आर्थिक व व्यक्तिगत हितों की सुरक्षा हेतु तत्पर और संवेदनशील है। यह ठोस कदम सायबर अपराधियों के लिए एक सशक्त संदेश है कि कानून के दायरे से बाहर जाकर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनूपपुर सायबर सेल की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी प्र0आर0 राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार एवं आर0 पंकज मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा टीम की इस उपलब्धि की सराहना करते हुये कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे सायबर अपराधियों के मन में कानून का भय स्थापित हो तथा आमजन सुरक्षित महसूस करे।
आम जनता से अपील: सायबर अपराध से बचावः-
सायबर सेल सभी नागरिकों से अपील करता है कि डिजिटल माध्यमों पर लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें और निम्न बिंदुओं का पालन करेंः-
1. पासवर्ड, ।ज्ड च्प्छ या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
2. अज्ञात लिंक, ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें।
3. आॅनलाइन खरीदारी या निवेश केवल विश्वसनीय और आधिकारिक वेबसाइट, ऐप पर ही करें।
4. यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी या पुलिस बनकर फोन पर जानकारी माँगे तो उस पर विश्वास न करें।
5. सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज (जैसे आधार, पैन, फोटो) साझा करने से बचें।
6. मोबाइल में सुरक्षा एंटीवायरस एवं नियमित अपडेट का उपयोग करें।
7. वाट्सअप के माध्यम से एसबीआई, पीएमआवास, किसान सम्मान निधि, शादी कार्ड एवं अन्य शासकीय योजनाओं के नाम से प्राप्त हाेने वाली एपीके फाईल को क्लिक न करें।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय सायबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in 1930 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। तथा इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना/सायबर सेल को दें।
याद रखें: “सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।”


