देखें VIDEO : जब यात्रियों ने ट्रेन को धक्का मारकर पटरी पर दौड़ा दी, जानें क्या है पूरा मामला..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/देश;-बिहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ट्रेन को धक्का देते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो किऊल स्टेशन का बताया जा रहा है. यहां यात्रियों ने ट्रेन के एक कोच धक्का देकर अलग कर दिया, जिसमें आग लगी थी. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

बिहार के किऊल स्टेशन पर पटना-जेसीडीह मेमू ट्रेन में आग लग गई थी। यहां यात्रियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए धक्का देने लगे और कोच को दूसरे कोच से अलग कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, किऊल जंक्शन पर खड़ी EMU ट्रेन में जैसे ही आग लगी, देखते ही देखते 3 बोगियां उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. ऐसे में स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. वीडियो में आग की लपटें स्टेशन से दूर तक देखी जा सकती हैं. धुएं का गुबार भी देखा जा सकता है. सुरक्षा के लिहाज से आनन-फानन में प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया है।

आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल चक्के के पास से धुआं निकलने के बाद आग लगने की बात कही जा रही है. रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए हैं.  हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...