*“देवदूत बनकर राहगीरों की मदद कर रहे हैं अनूपपुर के ट्रैफिक मित्र

Date:

Share post:

🚦 प्रेस विज्ञप्ति 🚦

 

*“देवदूत बनकर राहगीरों की मदद कर रहे हैं अनूपपुर के ट्रैफिक मित्र ”*

 

अनूपपुर –

सड़क दुर्घटना की स्थिति में समय पर सहायता जीवन और मृत्यु के बीच का फ़ासला तय करती है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* की पहल पर गठित *“ट्रैफिक मित्र टीम”* आज जिले में आमजन के लिए देवदूत साबित हो रही है।

 

लगभग *430 से अधिक ट्रैफिक मित्रों की टीम* जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुनी गई है, जो दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों की मदद कर रही है। अब तक *475+ घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाकर जीवनरक्षक सहायता प्रदान की गई है।*

 

पुलिस अधीक्षक की इस अभिनव पहल से सड़क पर सफ़र करने वाले राहगीरों को न सिर्फ़ सुरक्षा की गारंटी मिली है बल्कि आपसी सहयोग और मानवीय संवेदना का एक अनूठा उदाहरण भी स्थापित हुआ है।

 

*मुख्य बिंदु –*

• दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुँचकर प्राथमिक मदद।

• एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना देकर समन्वय।

• अब तक 475+ ज़िंदगियाँ सुरक्षित।

• 430 सदस्यीय प्रशिक्षित ट्रैफिक मित्र टीम सक्रिय।

 

*⚡️प्रमुख ट्रैफिक मित्र जिन्होंने सर्वाधिक घायलों को मदद प्रदाय की :-*

 

1. श्री शिवांश सिंह

2. ⁠श्री महेंद्र पनिका

3. ⁠श्री ओम उपाध्याय

4. ⁠श्री नारायण पटेल

5. ⁠श्री नत्थू पटेल

6. ⁠श्री शिव गुप्ता

 

*अनूपपुर पुलिस के अनुसार* –

“ट्रैफिक मित्र केवल सहयोगी नहीं, बल्कि आमजन के जीवनरक्षक साथी हैं। यह पहल तभी सफल होगी जब हर नागरिक सड़क पर ज़िम्मेदारी और नियमों का पालन करेगा।

 

*📌 अनूपपुर पुलिस का संदेश:*

👉 सड़क पर सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करें।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...