नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया हनुमान जी का पुजा अर्चना के साथ कार्यालय में पदभार ग्रहण

Date:

Share post:

बाकी मोगरा -: मंगलवार को जिले के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पदभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा व पति विकास झा ने महराज जी के द्वारा पालिका परिसर में विधि-विधान से श्री हनुमान जी का पूजा अर्चना करते हुए हवन कार्यक्रम किया गया , तत्पश्चात नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने अपने परिवार व कार्यक्रम में उपस्थित जनों के साथ पालिका कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर प्रवेश किया। जहां नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो सहित अन्य ने अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिका के अधिकारियों के समकक्ष रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अपने पदभार कार्य का शुभारंभ किया । इस दौरान भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा , बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के परिवार , पार्षदगण , नगर पालिका परिषद के अधिकारी – कर्मचारीगण , सफाईकर्मी , वरिष्ठजन , पत्रकार , व्यापारिगण एवं आसपास के नगरवासी उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...