नये मतदाताओं को वोटर हेल्पलाईन एप का दिया गया प्रशिक्षण

Date:

Share post:

बेमेतरा:-बेमेतरा 03 नवम्बर 2022-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार नये एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में गत दिवस वोटर हेल्प लाईन एप के माध्यम से पंजीकरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं को वोटर हेल्प लाईन मोबाईल एप डाउनलोड कराकर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण हेतु फार्म 6 भराया गया तथा उन्हे महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी आनलाईन पंजीकरण कराने हेतु प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नीलम सिंह पिस्दा नायब तहसीलदार बेमेतरा, प्राचार्य पीपी चन्द्रवंशी, स्वीप नोडल प्रोफेसर, मास्टर ट्रेनर जे.के. बारले, पीजी महाविद्यालय बेमेतरा एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक संतोष नामदेव, सरस्वती चौहान स्वीप नोडल प्रोफेसर कन्या महाविद्यालय बेमेतरा के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्रशिक्षण में तकनीकी जानकारी लवकुश चन्द्राकर एवं धनेश लहरे, जय प्रकाश साहू द्वारा प्रदान किया गया।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...