नवोदय कोरबा कक्षा ग्यारहवीं की आवेदन तिथि बढ़ी

Date:

Share post:

 

कोरबा

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। कक्षा 11वीं वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में कुल 11 रिक्त सीटों जिसमें से 10 कला संकाय और 01 विज्ञान संकाय के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सीटों को कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भरा जाना है। जो विद्यार्थी इसी वर्ष कक्षा दसवीं उत्तीर्ण किए हुए हो वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे पूर्ण भरकर नवोदय विद्यालय कोरबा की मेल आईडी पर प्रेषित कर सकते हैं या ऑफलाइन मोड पर भी आकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर विद्यालय के प्रवेश प्रभारी शिक्षक रामावतार साकरे व शेर अफगान से या कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...