पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था,बनने के बाद लगता है कि अपना भी एक घर है

Date:

Share post:

 

 

*बृजमोहन और उनकी पत्नी इन्जोरा बाई ने पीएम आवास योजना से बनाए पक्के मकान*

 

कोरबा

ग्रामीण बृजमोहन खैरवार का वैसे तो खुद का अपना एक घर था, लेकिन उस घर में सुकून कम परेशानी ज्यादा थी। बृजमोहन को लगता था कि उनकी जिंदगी बस खेती किसानी के कार्यों में उलझ कर गुजर जाएगी और पक्का मकान के लिए कभी पैसा भी जोड़ नहीं पायेगा। जब पैसा ही नहीं होगा तो वह पक्का मकान भला कैसे बनाएगा। इस तरह बृजमोहन की जिंदगी के कई साल ऐसे ही गुजर गए और पक्के मकान का सपना सपना ही बनकर रह गया। इस बीच अपने झोपड़ी को पक्का करने की चर्चा पत्नी और बच्चों के साथ होती भी रहती थी, लेकिन जब पैसे की बात आती तो पक्का मकान का बुना हुआ सपना पल में धराशायी हो जाता था। पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद बृजमोहन के सपने को जैसे पंख लग गए। उन्होंने कुछ पैसे का इंतजाम किया और योजना से मिली राशि से अपना घर बनवा लिया। अब गाँव में बृजमोहन का भी पक्का मकान बन गया है और वह अपनी पत्नी इन्जोरा बाई सहित बच्चों के साथ बिना किसी परेशानी का निवास कर पा रहा है।

पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जटगा में निवास करने वाले बृजमोहन खैरवार ने बताया कि वह वर्षो से झोपड़ी में निवास करता है। समय के साथ झोपड़ी जर्जर हो जाने और बारिश के दिनों में उन्हें हर साल परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्हें मरम्मत के लिए अनावश्यक पैसे खर्च भी करने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि घर को पक्का बना सके। परिवार के लोगों की इच्छा थी कि घर पक्का बन जाए, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं हो पाने से उनकी इच्छाएं अधूरी ही रह जाती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के पश्चात उन्होंने कुछ रुपये का इंतजाम किया और अपना मकान बनवा लिया है। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ प्लास्टर का कार्य बचा है और आने वाले दिनों में इसे भी पूर्ण कर लेगा। हितग्राही बृजमोहन खैरवार ने अपना स्वयं का पक्का मकान बन जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पीएम आवास योजना में नाम आया। हम सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आभारी है कि हमारा नाम चयन कर राशि प्रदान की।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...