*पिक अप में लोड अवैध कोयला परिवहन करते आरोपी पकड़ाया, मामला पंजीबद्ध*

Date:

Share post:

  1. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

दिनांक 17.09.2025 को थाना रामनगर में पदस्थ प्रआर० द्वारा देहात भ्रमण के दौरान आमाडाड क्षेत्र में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 C 1333 में अवैध कोयला लोड कर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। आरोपी चालक ने अपना नाम *संतोष कुमार चौधरी उर्फ मुण्डा पिता धनीराम उर्फ घनई उम्र 42 वर्ष निवासी मुण्डा लपटा थाना जैतहरी* बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 60 बोरियों में लगभग 1.5 टन अवैध कोयला पाया गया, जिसके संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पिकअप वाहन एवं कोयला को साक्षियों की उपस्थिति में जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 252/25 धारा 303(2) बीएनएस एवं 42/1 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...