पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर OBC समाज ने निकाली रैली, 50 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल, जानें कौन-कौन सी हैं डिमांड – obc society took out a rally on 6 point demands more than 50 thousand people participated

Date:

Share post:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को पिछड़ा वर्ग समुदाय द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान एनएच 30 चारामा में यातायात करीब 5 घंटे तक पूरी तरह बधित रहा। चारामा में समुदाय के द्वारा इस तरह की दूसरी बार रैली निकाली गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद से लगातार ओबीसी वर्ग एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मुखर रहा है। बताया जा रहा है कि इस रैली में करीब 50 हजार लोग शामिल हुए।

क्या है ओबीसी वर्ग की मांग
ओबीसी समाज ने विशाल रैली में प्रमुख मांगों में छतीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग के 52 फीसदी, आबादी के आधार पर 27 फीसदी आरक्षण दिया जाए। राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग स्वतंत्र मंत्रालय की स्थापना की जाए। पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवी अनुसूची में शामिल किया जाए। राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के बहुलता है, ऐसे ग्राम पंचायत में पिछड़ा वर्ग के सरपंच का पद आरक्षित किया जाए।

इन मांगों को लेकर भानुप्रतापपुर के बाद दूसरी बार चारामा और जिला मुख्यलाय कांकेर में विशाल रैली निकाली गई है। ओबीसी वर्ग की रैली छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई के लिए संचालित सभी आश्रम-छात्रावास में पिछड़ा वर्ग, छात्र-छात्राओं के लिए 27 फीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग की गई है।


आदिवासी आरक्षण: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आदिवासी विधायक, सांसद एक माह का वेतन दान करेंगेपिछड़े वर्ग के पदाधिकारियों से नाराज हुई भीड़
पिछड़ा वर्ग गठन की स्थापना दिवस मनाया गया। इसी सिलसिले में पिछड़े वर्ग समाज ने मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन को कलेक्टर को सौंपने के लिए विशाल रैली निकाली थी पर पिछड़े वर्ग के समाज के पदाधिकारियों द्वारा बंद कमरे में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाने से वह मौजूद रैली में लोग काफी आक्रोशित हुए। इस बीच पुलिस वालों के साथ कई मर्तबा झूमा झपटी भी हुई जिससे नाराज पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोगों ने घंटों तक पूरा रोड जाम कर रखे थे।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...