पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

Date:

Share post:

कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

कोरबा -: व्यापमं द्वारा आयोजित पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 09 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 से 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी पी. एल. मिरेन्द्र, व्याख्याता उच्चतर माध्यमिक शाला कुदुरमाल टी. डी. टोण्डे तथा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली तुलिका देवांगन को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। ब्रिफिंग हेतु 07 जून दोपहर 12 बजे शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें उड़नदस्ता दलों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक या परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत सहायक ग्रेड-02 कृष्ण गोपाल कंवर जिला कार्यालय कोरबा तथा भृत्य शीलू ठाकुर जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...