पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गुटखा-तंबाकू परिवहन पर ट्रक मालिक से वसूला गया 29.96 लाख रुपये जुर्माना

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की कार्रवाई में जीएसटी विभाग ने अवैध रूप से गुटखा और तंबाकू उत्पाद की ढुलाई करने वाले ट्रक मालिक पर 29 लाख 96 हजार 480 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोका है।

दरअसल, 4 अगस्त को लोदाम थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 43 पर मंडी बैरियर में वाहनों की जांच के दौरान लाल रंग के कंटेनर ट्रक HR55AJ4755 को रोका था। पुलिस की पूछताछ में चालक ने ट्रक में डिटर्जेंट पाउडर होने की बात कही और उसके दस्तावेज भी दिखाए। लेकिन जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें से 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी तंबाकू बरामद हुआ। चालक, जिसकी पहचान राशिद खान (40 वर्ष), निवासी महू, हरियाणा के रूप में हुई, वह इन अवैध उत्पादों को रायपुर से बोकारो, झारखंड ले जा रहा था।

पुलिस ने तत्काल ट्रक और गुटखा-तंबाकू की खेप को जप्त कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन जीएसटी विभाग को भेजा। जांच पूरी होने पर विभाग ने आरोपी ट्रक चालक और मालिक पर 29.96 लाख रुपये का जुर्माना भरवाया है।



इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे, एएसआई सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और आरक्षक हेमंत कुजूर की अहम भूमिका रही।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस अवैध गुटखा-तंबाकू कारोबारियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...