पोलिंग बूथ में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प सहित सुरक्षा व्यवस्था, वेब कास्टिंग की ली जानकारी

Date:

Share post:

भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

कोरबा -: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहब कंगाले आज कोरबा दौरे पर पहुंचीं। मुड़ापार हैलीपेड पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने उनका स्वागत किया। विशेष प्रेक्षकों द्वारा जिले के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष प्रेक्षकों व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय मिनीमाता कॉलेज के मतदान केंद्र में मतदान की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था, वोटिंग दिवस पर मतदाताओं के पोलिंग बूथ पर प्रवेश के साथ ही बाहर निकलने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वेब कास्टिंग, पेयजल व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...