
•••••••••••••••••••••••••••••••••
जैतहरी:-अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित प्रज्ञाधाम गौशाला-अंजनी(जैतहरी) में 02 नवम्बर 2025 को गौ समृद्धि समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिले के समस्त क्षेत्रों से लगभग 300 (तीन सौ) की संख्या में अच्छी-भली सोंच रखने वाले विभिन्न संगठनों के समाजसेवी, स्वयंसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का श्री गणेश उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपेक्षित गौमाता का संरक्षण कैसे हो विषय पर विशिष्ट सामयिक चिंतन द्वारा गौ समृद्धि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण करना था। कार्यक्रम गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री एस.के.सोनी, तहसील समन्वयक श्री एस.के.राठौर, युवा प्रकोष्ठ समन्वयक श्री अभय सिंह राठौर,सामाजिक कार्यकर्ता श्री विजय सिंह राठौर,श्री गोविन्द सिंह राठौर, गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापक श्री ललन सिंह राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाल्मीक राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्री रंजीत सिंह सर्राटी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राविन्द्र सिंह राठौर,योग प्रशिक्षक श्रीमती सुधा मालवीय,पेंशनर विभाग के अध्यक्ष श्री जे.पी.एन.शर्मा तथा सेवा निवृत्त शिक्षक श्री रामप्रताप श्याम जी,श्री जुगल सिंह राठौर जी के विशेष अतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जिला समन्वयक श्री एस.के.सोनी द्वारा उपस्थित जनों को गायत्री परिवार के लक्ष्य एवं वर्तमान में चल रहे मिशनरी गतिविधियों की जानकारी दी गई।वारिष्ठ समाजसेवी श्री विजय सिंह राठौर तथा पेंशनर विभाग के अध्यक्ष श्री जे.पी.एन.शर्मा द्वारा वर्तमान में गौमाता की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए गौमाता के समुचित देख-रेख, सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय बताए गए। समाजसेवी श्री गोविन्द सिंह राठौर जी द्वारा जैविक खाद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रों में शासन द्वारा संचालित गौशाला की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त कर, उन्हें पुनर्जीवित करने पर विचार किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाल्मीक राठौर जी गौपालन द्वारा गौ उत्पाद के माध्यम से स्वावलंबन के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ा जाए की जानकारी दिया गया। जिला पंचायत सदस्य श्री रंजीत सिंह सर्राटी एवं श्री रामप्रताप श्याम द्वारा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते हुए संस्कार एवं शिक्षा के द्वारा युवाओं को संस्कारित करने पर बल दिया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों द्वारा गौमाता के सुव्यवस्थित लालन-पालन-संरक्षण के लिए तन-मन-धन देकर सहयोग करने हेतु संकल्पित हुए।
साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा भोपाल में आयोजित प्रांतीय चिंतन शिविर में जिले से प्रतिभागी युवाओं को सम्मानित करते हुए प्रज्ञाधाम गौशाला-अंजनी के व्यवस्थापक श्री भारत सिंह राठौर जी को अक्षत-पुष्प वर्षा कर उन्हें 46 वां जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी श्री बृजमोहन सिंह राठौर जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुन्दर संचालन श्री भारत सिंह राठौर जी के द्वारा किया गया। तथा इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित नियोजित तरीके से सम्पन्न कराने में श्री राजेंद्र सिंह राठौर, श्री संदीप सिंह राठौर, श्री के.पी.सिंह,श्री उदय सिंह राठौर, श्री राजेश सिंह राठौर(गौशाला अध्यक्ष) एवं गायत्री परिवार महिला मण्डल-अंजनी के बहनों का विशेष सहयोग रहा है।
प्रज्ञाधाम गौशाला-अंजनी(जैतहरी) में आयोजित हुआ गौ समृद्धि कार्यक्रम समारोह
Date:


