प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

अनूपपुर 17 सितंबर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने आज जिला चिकित्सालय में ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने दिव्यांगजन, नेत्र, दांत, श्रवण यंत्र, मानसिक स्वास्थ्य, अस्थि एवं अन्य चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम सकरिया तहसील अनूपपुर के सोनवा कोल से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने वाली श्रीमती शकुंतला सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में सेवाओं की गुणवत्ता और सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ सभी नागरिकों तक सुनिश्चित करना प्राथमिकता हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविरों का प्रभावी संचालन और नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके।

इस दौरान कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान,   उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...