बाँकी मोगरा पुलिस ने दबिश देकर 49 लीटर महुआ शराब जप्त कर तीन आरोपियों पर किया कार्यवाही, 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया

Date:

Share post:

बाँकी मोगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट)-: 29 अगस्त – जिला कोरबा के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामचूआ अरदा में आज बाँकी थाना के थानेदार चमन लाल सिन्हा ने अपने टीम व आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री करने वाले के घरों पर छापेमारी की जहां से कुल 49 लीटर महुआ शराब जप्त किए गए और 200 किलो महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

इस कार्यवाही ने पूरे क्षेत्र में अवैध नसीली पदार्थ की बिक्री करने वाले लोगों में खलबली मचा दी है

बाँकी पुलिस द्वारा नसीली दवा व मादक पदार्थों के अवैध बिक्री करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए एक के बाद एक छापेमारी और कार्यवाही की जा रही है, और इसी तरह कार्यवाही होती रही तो पूरे क्षेत्र में नसे के लत के वजह से हो रहे अपराध को भी कम किया जा सकता है।

थाना बाँकी मोगरा के प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने बताया कि ग्राम जामचूआ अरदा से अवैध शराब बिक्री की शिकायत लगातार आ रही थी, जिसके बाद मामले को आला अधिकारियों को संज्ञान में दिया गया और पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं सीएसपी दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस बल और आबकारी विभाग के सयुंक्त टीम के साथ आज सुबह 09:00 बजे ग्राम जामचूआ अरदा पहुंचे, जहां अवैध शराब विक्रेताओं के यहाँ दबिश देकर छापा मारा गया जिसमें 3 आरोपियों के घर से कुल 49 लीटर महुआ शराब गवाहों के समक्ष जब्त किया गया, जिन पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत तीन पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। तीनो आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों और नशीली सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्यवाही की जाएगी।

आरोपी 1– आनंद बाई पति सुभाष बिंझवार के पास से 25 लीटर महुवा शराब

आरोपी 2– सुशीला पति श्याम लाल बिंझवार के पास से 13 लीटर महुवा शराब

आरोपी 3 – रवि कुमार पिता रामकुमार बिंझवार से 11 लीटर देशी महुवा शराब

इसके अलावा करीबन 200 किलो महुवा लाहन (पास ) भी मिला था जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।

नशीले पदार्थों के विक्रेताओं और अवैध कारोबारियों पर इसी तरह जारी रहेगी कार्यवाही।“

पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी चमन सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक चंद्र शेखर वैष्णव, नंदलाल टंडन, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, महिला प्रधान आरक्षक विक्टोरिया रकसेल आरक्षक भोलाशरण, प्रवचन कंवर, रेखा धीवर एवं आबकारी विभाग के उप निरीक्षक दीपमाला लक्षवाणी, मुख्य आरक्षक संजय गुप्ता एवं चालक सुखदेवन शामिल रहे ।बाँकी मोगरा पुलिस ने दबिश देकर 49 लीटर महुआ शराब जप्त कर तीन आरोपियों पर किया कार्यवाही, 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...