बांकीमोंगरा के गजरा मैदान में फटाका दुकान का भव्य शुभारंभ, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने दी शुभकामनाएं

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर, बांकीमोंगरा के गजरा मैदान में लगी फटाका दुकान का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ,और उन्होंने दुकान का श्रीफल तोड़कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।
विकास झा ने इस अवसर पर फटाका दुकान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही आतिशबाजी करें और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में ही पटाखों का उपयोग करें।
बांकीमोंगरा भाजपा मंडल से अध्यक्ष उदय शर्मा, अश्वनी साहु , सुरज मिश्रा, अनूपम दास, मिडिया प्रभारी विकास सोनी सहित फटाका व्यापारिगण व आसपास के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा के हाथों शुभारंभ होने पर खुशी व्यक्त की। गजरा मैदान में लगी यह फटाका दुकान अब क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध हो गई है, जहाँ वे दीपावली के लिए विभिन्न प्रकार के पटाखे खरीद सकेंगे। शुभारंभ के पश्चात विकास झा सहित सभी अतिथियों ने फटाका व्यापारिगण से मुलाकात कर शुभकामनाएं दिये।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...