बांकीमोंगरा के नये थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार , युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के टीम ने किया स्वागत

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा (दिनेश कुमार देवांगन की रिपोर्ट) -: जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 11 पुलिस अधिकारियों को एक स्थान से दुसरे स्थान भेजा गया जिसमें से बांकीमोगरा के नये थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी भी शामिल हैं। जहां उनके द्वारा शनिवार को थाना बांकीमोंगरा में पदभार ग्रहण किया गया। जिसके बाद नये थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी का पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , पत्रकार एवं आम जनता भी स्वागत किये। इसी कड़ी में युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के टीमों ने भी नये थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए सौजन्य मुलाकात किये। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपना परिचय देते हुए कहां कि मैं रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ का निवासी हु और मेरी शिक्षा भी धरमजयगढ़ में ही हुई है । मैं 2013 में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुआ और छत्तीसगढ़ के ही जिलों में जैसे अंबिकापुर , रायगढ़ , पेंड्रा , बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करते हुए पेंड्रा जिले से स्थानांतरण कोरबा जिला में हुआ, एवं कोरबा जिला आने के बाद चुनाव ड्यूटी में लगा रहा चुनाव खत्म होते ही कोरबा जिला के बांकीमोंगरा थाना में मेरा पहला प्रभार हुआ। पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस ड्यूटी के दौरान मैंने साईबर सेल , क्राईम ब्रांच और एंटी करप्शन ब्यूरो भी सेवा दी है। वहीं निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी ने पत्रकारों के माध्यम से बांकीमोंगरा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे पुलिस विभाग को अपना सहयोगी एवं मित्र समझे , बिना किसी भय के अपनी समस्याओं को पुलिस के समझ रखें। जनता की रक्षा एवं निदान के लिए हम तैयार रहेंगे। वहीं क्षेत्र के युवा पत्रकार संघ द्वारा क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के संबंध में जानकारी भी दिये , जहां थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा कहा कि गलत कार्य करने वाले को बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा जो अवैध कार्य करेंगे उसके ऊपर अवश्य कार्यवाही होंगे एवं अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर कार्यवाही भी किया जाएगा एवं रोक भी लगाया जाएगा। वहीं रविवार को बांकीमोंगरा के युवा पत्रकार संघ द्वारा नये थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया इस दौरान मुख्य रुप से युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के अध्यक्ष विकास सोनी , उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन , सचिव राजकुमार साहु , कोषाध्यक्ष घासीदास , संरक्षक विमल कुमार , कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार, खालिक अंसारी , अजय कुमार उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...