बांकी मोंगरा -: कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत ग्राम शुक्लाखार के भाटापारा के सुने मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का आभूषण सहित नगदी रकम पार कर दिया है जानकारी के अनुसार सावित्री बाई बिंझवार पति स्वर्गीय श्रवण कुमार बिंझवार जो अपने पति की जगह नौकरी कर रही है। घर में सावित्री बाई सहित एक पुत्र व एक पुत्री निवास करती है । सावित्री बाई सोमवार की सुबह अपने पुत्री को लेकर अरदा स्कूल में छोड़कर वे बगदेवा खदान ड्यूटी करने चली गई इधर पुत्र जो अभिषेक बिंझवार भी घर के मुख्य द्वार का दरवाजा में ताला लगाकर बांकीमोंगरा के कंप्यूटर सेंटर चला गया जिसके बाद पुत्र सुबह लगभग 11 बजे वापस घर आया तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टुटा हुआ है अंदर जाकर देखें तो पंलग के सामान बिखरा हुआ नजर आया । जिसके बाद पुत्र अपने मां को फोन कर जानकारी दिये ,जहां तत्काल अभिषेक की मां ड्यूटी से वापस घर पहुंची तो देखा कि घर के पंलग में रखे 48 हजार नगदी एवं लगभग 50 हजार की जेवर समेत करीब एक लाख का समान चोरों द्वारा ले उड़े । जहां सावित्री बाई द्वारा बांकीमोंगरा थाना में चोरी की सुचना दी । सुचना पर बांकीमोंगरा थाना की टीम घटना स्थल जाकर छानबीन किये एवं देर शाम होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया इधर आज सुबह बांकीमोंगरा थाने की टीम व सायबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी अपने टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे एवं छानबीन प्रारंभ कर दिया गया है । दिन दहाड़े इस तरह कि चोरी होना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
बांकीमोंगरा के शुक्लाखार में एसईसीएल कर्मचारी के घर में हुआ लगभग 1 लाख नगदी सहित आभूषणों की चोरी , जांच में जुटी पुलिस
Date:


