बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने किया 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरण

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कुल 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बताया कि कुल 53 प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरा हुआ था , जिसमें 26 हितग्राहियों का स्वीकृति पत्र पालिका में आई है एवं बाकी बचे हितग्राहियों को कुछ दिन में आने के बाद वितरण कि जाएगी । पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना और इरादा है कि हर घर पक्का हो , इसी उद्देश्य से आज बांकीमोंगरा पालिका में 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । और हमारे प्रयास है कि सरकार से मिलने वाली सभी प्रकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचे । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी व क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल जी के प्रयास से बांकीमोंगरा पालिका क्षेत्र में विकास हो , हम हमेशा तत्पर रहेंगे । इस दौरान नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारीगण व हितग्राहीगण उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...