बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ी लोक गीतों, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गानों और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रमुख अतिथि और गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जे.पी. चंद्रा जी ने की। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया:

मुख्य अतिथि :- प्रेमचंद पटेल जी(कटघोरा विधायक)

विशिष्ट अतिथि: राजकुमार मिश्रा जी (पार्षद, वार्ड क्रमांक 7) व
डी.के. अग्रवाल जी
विशेष उपस्थिति: उदय शर्मा (भाजपा मण्डल अध्यक्ष, बाकी मोगरा)
प्रबंधन समिति: विशेष अग्रवाल (सदस्य, शिक्षण समिति)

प्राचार्य:- छत राम चंद्र(ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय)

मनसंचालक:-दिवाकर नाहक (ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय)
सर्वांगीण विकास पर जोर
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जे.पी. चंद्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी कलात्मक प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।” विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...