बाकी मोगरा में मुख्य मार्ग पर अधूरा कंक्रीट कार्य बना परेशानी का सबब

Date:

Share post:

बाकी मोगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट) :- बाकी मोगरा रेस्ट हाउस चौक से एसईसीएल हॉस्पिटल जाने वाले मुख्य मार्ग पर ठेकेदार द्वारा कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के एक ओर पानी का टैंकर और दूसरी ओर मिक्सर मशीन खड़ी कर दी गई है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आवागमन बाधित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग अस्पताल जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना मरीज, एंबुलेंस, स्कूली बच्चे एवं दोपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं। अधूरा निर्माण कार्य और सड़क पर खड़े भारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई दिनों से कार्य बंद पड़ा है, लेकिन न तो ठेकेदार द्वारा कोई सुरक्षा संकेतक लगाए गए हैं और न ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। इससे खासकर बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अधूरे कंक्रीट सड़क कार्य को पूरा कराया जाए तथा निर्माण कार्य के दौरान सड़क से भारी वाहनों को हटाकर सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...