बाकीमोगरा के वार्ड 13 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की मांग, पार्षद अश्विनी कुमार मिश्रा ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बाकीमोगरा:- नगर पालिका परिषद बाकीमोगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्विनी कुमार मिश्रा ने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्याओं को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

पार्षद ने बताया कि घुडदेवा बाजार मोड़ से चटाईनार–कटाईनार मेन रोड होते हुए गजरा स्थित एसईसीएल ट्रांसफार्मर तक लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। इसके कारण शाम और रात के समय राहगीरों तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस मार्ग की स्ट्रीट लाइटों की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

इसके अलावा पार्षद ने कटाईनार मेन चौक से ठाकुर देव स्थल तक नए बिजली पोल सहित स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।

पार्षद अश्विनी कुमार मिश्रा ने सीएमओ से जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...