बाल विवाह के नियंत्रण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

Date:

Share post:

 

अनूपपुर/जैतहरीःअनूपपुर 30 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार 01 नवम्बर 2025 को देवउठनी एकादशी के दौरान बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु जिला एवं खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम गठित किए गए हैं। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम की स्थापना जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित वन स्टॉप सेन्टर में की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 07659-299101 है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2025 तक नियमित रूप से चौबीसों घण्टे संचालित रहेगा। बाल विवाह की शिकायत हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते मो.नं. 9425890156, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा मो.नं. 8889241112, महिला एवं बाल विकास परियोजना अनूपपुर की परियोजना अधिकारी सुश्री सीमा गांजू मो.नं. 8085164478, महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी/कोतमा के परियोजना अधिकारी श्री सतीश जैन मो.नं. 9131666548, महिला एवं बाल विकास विभाग के विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी मो.नं. 9406775624 तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना पुष्पराजगढ़ की पर्यवेक्षक श्रीमती द्रौपदी सोनवानी मो.नं. 8305716550 से सम्पर्क किया जा सकता है।

समा.क्र./119

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...