बालोद : समाधान तुंहर दुआर शिविर में किया गया पात्र आवेदनों का निराकरण।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बालोद:-जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित समाधान तुंहर दुआर शिविर ग्रामीणों के लिए सौगातों भरा रहा। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों का परीक्षण कर मौके पर अनेक समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तरौद, खैरतराई, ओरमा, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सुखरी, रूदा, खप्परवाड़ा तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दुपचेरा, बड़भूम, मिर्रीटोला में आयोजित शिविर में अपने मांगों एवं समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार मौके पर ही हितग्राहियों का नया राशन कार्ड बनाने के साथ ही राशन कार्ड में नाम जोड़ा गया। इसके अलावा बी-1 नकल, बीज मिनीकिट, किसान पुस्तिका आदि का वितरण किया गया। ग्राम पंचायतो में आयोजित शिविरों में संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत के सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

पालेन्द्र सोनवानी की रिपोर्ट

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...