बिलासपुर:-78 लाख के सी.सी.रोड के निर्माण कार्य का मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने किया भूमिपुजन

Date:

Share post:

बिलासपुर :- आज ग्राम पंचायत कोरमी 78.14 लाख के लागत से कोरमी बारीपारा से सिलपहरी पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन राजेंद्र शुक्ला कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा जी के अध्यक्षता एवं गौरीशंकर यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी मनोज बंजारे सरपंच प्रतिनिधि,अनिल यादव कृषि उपज मंडी बिलासपुर के सदस्य,सूरज मरकाम, पार्षद सिरगिट्टी,कृषि उपज मंडी के सचिव श्री सुरेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र शुक्ला जी ने कहा नहीं होगी फण्ड की कमी….. विकास के लिए हम रहेंगे हमेशा तत्पर लगभग 200 मीटर रोड के लिए अतिरिक्त घोषणा किए।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अंकित गौरहा ने कहा हम सब मिलजुल कर विकास करेगे और हर गांव में रोड नाली स्वास्थ्य नल जल के लिए प्रयास करते रहेंगे ।गौरीशंकर यादव ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं माननीय मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला जी का धन्यवाद देते हुए बताया कि हमारे गाँव की बहू प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ है जो कि हमारे गाँव के लिए बहुत ही खुशी की बात है। सरपंच प्रतिनिधि श्री मनोज बंजारे ने विकास कार्यों की मांग की। जिसको पूरा करने अतिथि द्वारा अश्वाशन दिया गया।मंच संचालन संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम कोरमी से छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संतोष यादव,भुवनेश्वर यादव अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब,राजेश पात्रे,कोमल धुरी,शशि कांत रात्रे पंच,विकास यादव,श्रीमति शशिकला धुरी पंच,लक्ष्मण धुरी पंच, श्रीमती नागिन धुरी पंच,श्रीमति ईश्वरी धुरी मितानीन,श्रीमती संतोषी धुरी मितानीन,ग्राम पंचायत के सचिव श्रीमती महेश्वरी श्रीवास्तव एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...