बिलासपुर:-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा को भावभीनी विदाई

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:- कल 21 सितंबर को बिलासागुडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। उल्लेखनीय है कि श्री राहुल देव शर्मा का स्थानांतरण बिलासपुर से राजनांदगांव जिला कर दिया गया है। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा श्री राहुल देव शर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर सुचारू रूप से दायित्वों का निर्वहन करने पर उन्हें बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारीयों/कर्मचारीयों द्वारा श्री राहुल देव शर्मा के साथ तैनाती के दौरान अपनी-अपनी स्मरणीय बातों को साझा किया गया। विदाई समारोह मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल ,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप पटेल ,नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, डीएसपी मुख्यालय श्री राजेश श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी मंजू लता कुजूर ,डीएसपी सी डी लहरे, डीएसपीसी सी डी टंडन रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिकारी जिले के सभी थाना प्रभारी व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

बिलासपुर जिला से विरेन्द्र कुमार सोनी की खास रिपोर्ट

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...