बिलासपुर:-आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले सास, ससुर और पति गिरफ्तार… प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी…

Date:

Share post:

बिलासपुर:-मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपाली निवासी रामसनेही राय की पत्नी संध्या राय की मौत 30.12.22 को हो गई थी, मौत की वजह संदेहास्पद होने की जानकारी मृतिका के पिता अशोक भारद्वाज ने पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने प्रक्रिया के तहत पंचनामा पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मृतिका के गले मे फंदे का निशान पाया गया, वही जब पूछताछ की गई तो पाया गया कि मृतिका को खाना नहीं बनाने काम नहीं करने जैसे बातों को लेकर सास ससुर और पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था,

जिस पर मृतिका ने घटना दिनांक को गमछे का फंदा बनाकर अपने कमरे के पटाव में लगे लकड़ी के कड़ी में फांसीलगाकर आत्महत्या करना पता चला, जिस पर पुलिस ने धारा 306, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने पर पति रामसनेही राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 वर्ष, ससुर गोवर्धन राय पिता झनिक राम राय उम्र उम्र 67 वर्ष, सास रमशिला बाई राय पति गोवर्धन राय उम्र 55 वर्ष निवासी भगवानपाली चौकी मल्हार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण के संपूर्ण कार्यवाही में तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नूपुर उपाध्याय उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक हेमंत पाटले प्रधान आरक्षक विश्वास पाते, प्रधान आरक्षक प्रियादास केसकर, आरक्षक मुरित राम बघेल, आरक्षक सुनील दिवाकर, आरक्षक रोहित टंडन की विशेष भूमिका रही।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...