बिलासपुर;-उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11 मार्च को दिखाएंगे आस्था ट्रेन को हरी झंडी..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-उप मुख्यमंत्री अरुण साव कल 11 मार्च को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिला कार्यालय में बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री साव सवेरे 9.30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सवेरे 11.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर रामलला दर्शन हेतु अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद 12.25 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष पहुंचेंगे। अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2.35 से शाम 4 बजे तक का समय नेहरू चौक स्थित निवास कार्यालय में आरक्षित रहेगा। श्री साव शाम 4.20 बजे बहतराई हॉकी स्टेडियम में नवभारत द्वारा आयोजित महिला हॉकी प्रातियोगिता समारोह में शामिल होंगे।

शाम 5.20 से रात्रि 7.30 बजे तक का समय निवास कार्यालय में आरक्षित रहेगा। वे रात्रि 8 बजे रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय असगर अली स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...