बिलासपुर:-ऑपरेशन निजात : पान दुकान से दो लाख रु. का नशे का सामान जप्त….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर :-एसपी संतोष कुमार सिंह के चार्ज लेते ही अवैध नशे के कारोबार पर पुलिसिया कार्रवाई का असर पड़ने लगा है। तारबाहर पुलिस ने निजात अभियान की एक बडी शुरुआत कर चर्चित पान दुकान से करीब दो लाख रुपए के नशे का सामान जप्त कर दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है।

तारबाहर थाना इंचार्ज मनोज नायक ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि गोवर्धन पान पैलेस व्यापार विहार के संचालक सुनील कृपलानी पिता रमेश उम्र 26 वर्ष निवासी तोरवा बीते कुछ दिनों से अवैध नशे का सामान बेच रहा है। एसपी संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर थाना स्टाफ के साथ 260 तंबाकू स्मोकिंग फ्लेवर,15 हुक्का सेट,130 हुक्का पॉट बेस 40 चिलम सिल्वर पेपर, चिमटी और हुक्का पाइप दुकान से बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए पुलिस द्वारा आंकी गई है।

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...