बिलासपुर:-कृष्ण जन्माष्टमी के दही हांडी विवाद को लेकर सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी….आरोपी गिरफ्तार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर:-बिलासपुर-छोटे भाई से हुए पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई ने चाकू मारकर किया जानलेवा हमला। घटना को अंजाम देने वाला चंद घंटों में पुलिस के गिरफ्त में। सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी मयाराम निषाद निवासी लिंगियाडीह सरकंडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 08 सितंबर 23 को बजरंग चौक के पास जन्माष्टमी का त्यौहार होने से हान्डी फोड़ का कार्यक्रम चल रहा था।

जिसमें डीजे लगा हुआ था। सभी नाच-गाना कर रहे थे। उसमें इसका लड़का भी था उसी समय वीरेंद्र गोंड आया और अपने छोटे भाई के पुराने लड़ाई झगड़ा की बात को लेकर रंजिश रखते हुए इसके लड़के से मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए हत्या करने की नियत से वीरेंद्र गोंड ने अपने पास रखें धारदार चाकू से इसके लड़के नीलकंठ निषाद के सीने में मार दिया।

जिससे इसका लड़का खून निकलने से अचेतन अवस्था में गिर गया तथा घटना करने के बाद वीरेंद्र गोंड मौके से भाग गया की सूचना मिलने पर थाना सरकंडा में तत्काल आरोपी वीरेंद्र गोंड के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया गया तथा एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया।

टीम के द्वारा आरोपी वीरेंद्र गोड़ को लिंगियाडीह से घेराबंदी करके पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी ने पूर्व में अपने छोटे भाई से मारपीट और लड़ाई झगड़ा करने की बात को लेकर रंजिश रखते हुए नीलकंठ को हत्या करने की नियत से चाकू मारना स्वीकार किया।


आरोपी
1- वीरेंद्र गोंड पिता नंदू गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास लिंगियीडीह राजकिशोर नगर सरकंडा।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ धारा- 294,307 भादवि तहत मामला दर्ज कर
विधिवत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...